About Us

एमपी किसान न्यूज़ देश के किसानों को समर्पित एक ऑनलाइन किसान न्यूज़ पोर्टल है जहां पर किसानों से जुडी ख़बरों को प्रकाशित किया जाता है। किसानों से जुड़ी ख़बरें, किसानों की योजनाओं की जानकारी, फसलों की जानकारी और फसलों में लगने वाले रोग और उनकी रोकथाम, मंडी भाव के साथ साथ में मौसम की जानकारी किसान भाइयों को इस पोर्टल पर दी जाती है।

किसाओं भाइयों मेरा नाम विनोद महला है और मैं हरियाणा के मानेसर का रहने वाला हूं। मैंने कृषि विषय से अपनी स्नातक की पढाई पूरी की है और शुरू से ही मुझे कृषि को लेकर काफी रूचि रही है। आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी विकसित हो चुकी है और खेती में भी अब नई नई तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है।

ऐसे में अपने सभी किसान भाइयों को नई टेक्नोलॉजी के साथ में कैसे कार्य करना है और कैसे किसान आज के ज़माने के साथ मिलकर अपनी खेती में अधिक से अधिक मुनाफा कमाई कर सकता है ये सब पोर्टल पर अच्छे से कवर करने की मैं कोशिश करता हूं। किसान भाइयों के लिए सभी फसलों की जानकारी और उनका रखरखाव कैसे करना है, कौन सी फसल में कौन कौन से रोग लगते है और उन रोगों से कैसे बचाव किया जाता है इसकी भी जानकारी मैं अपने इस पोर्टल के जरिये देने की कोशिश करता हूं।

एमपी किसान की एक छोटी सी टीम है जो मिलकर आप सभी के लिए बेहतरीन जानकारियों वाले आर्टिकल प्रकाशित करती है और कोशिश करती है की आप सभी को सही और सटीक जानकारी मिल सके। फिर भी किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की आर्टिकल को लेकर समस्या है या फिर कोई भी सुझाव हमें देना चाहते है तो हमें सम्पर्क कर सकते है।

हमारी सम्पर्क ईमेल है : newsmpkisan@gmail.com
WhatsApp भी कर सकते है : 9467019166